रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा शुरू, शहर के विकास और जनसुविधाओं पर चर्चा तेज

रायपुर। रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आज नगर निगम मुख्यालय में शुरू हुई। मेयर मीनल चौबे ने बताया कि बैठक में शहर के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और जनहित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम निरंतर जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ शहर को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

बैठक से पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष संदीप साहू ने आरोप लगाया कि सामान्य सभा से एक दिन पहले उन्हें पद से हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि रात 8 बजे के बाद सूचना जारी की गई और सभापति सूर्यकांत राठौर पर दबाव में काम करने का आरोप लगाया।

इस बार की सामान्य सभा में 14 से 15 पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित सवाल उठाए हैं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। बैठक में शहर की सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, नालियों की सफाई, बिजली व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं जैसे मुद्दों पर प्रमुख रूप से चर्चा हो रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई