नक्सलियों को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान – आत्मसमर्पण करने वालों का स्वागत, बाकी पर होगी कड़ी कार्रवाई

जगदलपुर। बस्तर संभाग के दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद को लेकर सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने कहा कि जो नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनका सरकार “लाल कालीन” बिछाकर स्वागत करेगी। लेकिन जो हथियार नहीं छोड़ेंगे, उनके खिलाफ सुरक्षाबल सख्त कार्रवाई करेंगे।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, “अब किसी को भी एक मिनट का भी विश्राम करने का समय नहीं है। नक्सलियों के खिलाफ फिर से बड़े ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे। जवानों की भुजाओं की ताकत से ही अब फैसले होंगे।”

बता दें कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बीजापुर और सुकमा के दौरे पर थे। वहां उन्होंने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से मुलाकात की और उनके पुनर्वास से जुड़ी रोजगारमुखी योजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने जगदलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए ये बयान दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई