भिलाई में दबंगों का आतंक: महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति-बेटे और पुलिस पर हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ और उसके परिवार व पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार रात की है, जब एक महिला अपने पति और बेटे के साथ सूर्या मॉल में फिल्म देखने गई थी।

थिएटर में की अश्लील हरकत

जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर की रात दुर्ग निवासी महिला अपने परिवार के साथ मूवी देखने भिलाई आई थी। फिल्म के दौरान ट्रांसपोर्टर सुजीत साव ने सीट में बैठने के बहाने महिला से अश्लील हरकत की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो थिएटर से बाहर निकलते ही बदमाशों ने उसके पति और बेटे पर हमला कर दिया।

पुलिस पर भी किया हमला

महिला की शिकायत पर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन दबंगों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। मॉल के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। इस हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें एक का हाथ फ्रैक्चर हो गया और दूसरे की उंगली टूट गई।

आरोपी गिरफ्तार, निकाला गया जुलूस

पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुजीत साव (49 वर्ष), सुजीत कुमार (32 वर्ष), शिवपूजन कुमार (20 वर्ष), सागर साव (29 वर्ष) और जिगर साव (28 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इस घटना के बाद भिलाई में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सख्ती को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई