Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक, कैदी ने की वीडियो कॉल और ली सेल्फी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल एक बार फिर सुरक्षा चूक को लेकर सुर्खियों में है। जेल के भीतर बंद NDPS एक्ट के आरोपी मोहम्मद रशीद अली उर्फ राजा बैजड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात करता दिखाई दे रहा है। यही नहीं, आरोपी ने जेल के अंदर कसरत करते हुए और अपने साथियों के साथ सेल्फी लेते हुए भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कराई हैं।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 13 से 15 अक्टूबर के बीच का बताया जा रहा है। आरोपी ने खुद इस वीडियो को वायरल कराया ताकि यह दिखाया जा सके कि जेल के अंदर भी उसका प्रभाव और दबदबा बना हुआ है। वीडियो में राजा बैजड़ न केवल फोन का उपयोग कर रहा है, बल्कि साथी कैदियों के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर डलवा रहा है।

आरोपी पर NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज है। उसे 11 जुलाई 2025 को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया था और तब से वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। सूत्रों के मुताबिक, वह जेल के अंदर से ही नशे और वसूली का नेटवर्क चला रहा है, जिसमें कुछ जेलकर्मियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है।

वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि आरोपी को न केवल मोबाइल तक पहुंच थी बल्कि उसने आराम से वीडियो बनवाकर वायरल भी किया। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि जेल के अंदर निगरानी व्यवस्था बेहद कमजोर है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रायपुर सेंट्रल जेल चर्चा में आ चुकी है। कुछ समय पहले गैंगस्टर अमन साव का जेल के भीतर फोटोशूट वायरल हुआ था, जिसके बाद प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगे थे। अब एक बार फिर ऐसी घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जेल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की गई है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। यह घटना दर्शाती है कि जेलों में सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी निगरानी को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई