बस्तर में 50 नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, गृह मंत्री विजय शर्मा करेंगे स्वागत

बस्तर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है। आज दोपहर 2 बजे बस्तर में 50 नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा और बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. भी मौजूद रहेंगे।
सरेंडर करने वाले नक्सली हाल ही में कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अब उन्हें बस्तर लाया गया है ताकि शासन की पुनर्वास नीति के तहत औपचारिक रूप से उन्हें शामिल किया जा सके।
कांकेर जिला भी नक्सल मुक्त होने के कगार पर है। पखांजूर में 50 नक्सलियों ने कामतेड़ा BSF कैंप में हथियार डालकर सरेंडर किया। इसमें 18 पुरुष और 32 महिला नक्सली शामिल हैं।
सरेंडर नक्सलियों के नाम हैं:
SZC – राजमन उर्फ राजमोहन
SZC – राजू सलाम
ACM – मीना नेताम
सरेंडर नक्सलियों से कुल 39 हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
7 AK-47
2 SLR
4 INSAS
1 INSAS LMG
1 स्टैंन गन
सुकमा के बाद यह कांकेर में नक्सलियों का सबसे बड़ा सरेंडर माना जा रहा है। यह कदम क्षेत्र में शांति स्थापना और विकास की दिशा में अहम साबित होगा।





