मलकानगिरी में नक्सलियों की गुप्त बंदूक फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

जगदलपुर। ओडिशा के मलकानगिरी जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। कालीमेला थाना क्षेत्र के धूमल और चिलकलामुडी रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने नक्सलियों की एक गुप्त बंदूक फैक्ट्री का खुलासा किया है।

पुलिस और डीवीएफ (District Voluntary Force) की संयुक्त कार्रवाई में कई अधबनी बंदूकें, मरम्मत के उपकरण और हथियार बनाने की पूरी सामग्री बरामद की गई। इसके अलावा तीन बारूदी सुरंगें (IEDs) भी मिली हैं, जिनका वजन क्रमशः तीन, दो और एक किलो बताया गया है।

छापेमारी के दौरान पांच डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, वेल्डिंग मशीन, जनरेटर और वेल्डिंग रॉड जैसी कई चीजें भी जब्त की गईं। पुलिस के मुताबिक, यह फैक्ट्री नक्सलियों के हथियार बनाने और मरम्मत करने का अहम ठिकाना थी।

बरामद सभी विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा बलों ने नष्ट कर दिया, जबकि अन्य सामानों को जिला पुलिस कार्यालय में प्रदर्शित किया गया।

मलकानगिरी पुलिस ने इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क पर बड़ा प्रहार बताया है और कहा है कि ऐसे अभियान आगे भी और तेज किए जाएंगे।

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई