मुख्य सचिव ने सभी विभागों की योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों के सचिवों से उनके विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल विभागों के एक्शन प्लान पर विस्तार से चर्चा की और राज्य हित में योजनाओं की और तेजी से प्रगति के लिए निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के मेजरमेंट और एक्शन प्लान गंभीरता से तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार ने पीएम गति शक्ति योजना और सरकारी खरीदी (GEM) के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। इसके अलावा, संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. रवि मित्तल ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जानकारी साझा की।

बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल मनोज कुमार पिंगुआ, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रमुख सचिव निहारिका बारिक समेत सभी विभागों के सचिव मौजूद थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई