रायपुर में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 10 एकड़ जमीन से हटाए गए निर्माण

रायपुर। राजधानी रायपुर में जिला प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर ग्राम सेजबहार में करीब 10 एकड़ जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान बनी हुई बाउंड्री वॉल, प्लिंथ और सड़क मार्ग को तोड़ दिया गया, साथ ही अवैध निर्माण पूरी तरह हटा दिया गया। यह संयुक्त कार्रवाई एसडीएम रायपुर नंदकुमार चौबे के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर निगम और टीम प्रहरी की मदद से की गई।

प्रशासन का कहना है कि यह कदम अवैध भूमि विक्रय और बेजा कब्जे पर रोक लगाने तथा भू-उपयोग को नियमानुसार सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में अगर कोई बिना अनुमति के प्लॉटिंग या निर्माण कार्य करेगा, तो उसके खिलाफ भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई