स्कूल भवन पर टेंट हाउस संचालक का कब्जा, बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर

गरियाबंद। नवागांव प्राथमिक शाला के बच्चों को धूप-बरसात में पेड़ के नीचे पढ़ाई करनी पड़ रही है। कारण है कि स्कूल भवन पर टेंट हाउस संचालक का कब्जा है। जर्जर भवन की मरम्मत के लिए 1.49 लाख रुपए साल भर पहले मंजूर हुए थे, लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हो पाया।

प्रधान पाठक जयंती बघेल के अनुसार, वीणा टेंट संचालक नरेश नागेश ने 2023 से भवन पर सामग्री रखी हुई है। कई बार मौखिक और लिखित रूप से उन्हें सामान हटाने के लिए कहा गया, लेकिन वे अड़े रहे। स्कूल प्रबंधन ने ग्राम सरपंच और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भी भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

34 बच्चों के इस स्कूल में केवल एक छोटा अतिरिक्त कक्ष है, जिसमें 4 कक्षाएं और स्कूल दफ्तर चलाया जाता है। कक्षा 5 की पढ़ाई बरगद के पेड़ के नीचे होती है। बारिश में सभी बच्चों को उसी कमरे में ठूंस दिया जाता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

सेवानिवृत्त प्रधान पाठक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों के पास सीमित अधिकार हैं और वे अपने स्कूल की समस्याओं को सही ढंग से नहीं उठा पाते। उन्होंने प्रशासन से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की।

देवभोग ब्लॉक शिक्षा अधिकारी योगेश पटेल ने बताया कि ग्राम सरपंच से संपर्क कर तीन दिन के भीतर भवन खाली कराने का आदेश दिया गया है। यदि कब्जा हटाया नहीं गया तो पुलिस मदद ली जाएगी। भवन खाली होने के बाद ही मरम्मत कार्य शुरू होगा।

स्थानीय लोग और शिक्षक लगातार प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और भवन को जल्द से जल्द मुक्त कर मरम्मत कराई जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई