कबीरधाम में डीएमएफ के तहत निकली भर्ती, 6 अक्टूबर को होगा वॉक-इन-इंटरव्यू

कवर्धा। जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) कबीरधाम में विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया गया है। कलेक्टर सह अध्यक्ष डीएमएफ कबीरधाम की मंजूरी के बाद कुल 7 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों में रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट, सर्जन और स्टाफ नर्स शामिल हैं। इंटरव्यू 6 अक्टूबर 2025 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय, कबीरधाम में आयोजित होगा।

वेतनमान के अनुसार रेडियोलॉजिस्ट, गायनेकोलॉजिस्ट और सर्जन को ₹1,50,000 प्रतिमाह, जबकि चार स्टाफ नर्स पदों के लिए ₹12,000 प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा।

पंजीयन का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। पात्र सूची दोपहर 3 बजे तक जारी की जाएगी। दावा-आपत्ति दोपहर 2:00 से 2:30 बजे तक ली जाएगी और उसके बाद निराकरण प्रक्रिया शुरू होगी।

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि व समय पर अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई