मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली रवाना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देंगे जनजाति गौरव दिवस समारोह का न्योता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम दिल्ली रवाना होंगे। वे वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें 15 नवंबर को होने वाले जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण देंगे।

यह आयोजन आदिवासी समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष इसे छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों तैयारियों में जुटी हैं।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री साय राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उन्हें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह करेंगे। चूंकि राष्ट्रपति मुर्मू स्वयं आदिवासी समुदाय से आती हैं, इसलिए उनकी उपस्थिति इस समारोह को विशेष और ऐतिहासिक बना सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई