पंडित धीरेंद्र शास्त्री का छत्तीसगढ़ दौरा, कहा- नक्सलवाद मिटना चाहिए, हिंदू राष्ट्र की ओर बढ़ेंगे कदम

रायपुर:बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ पहुंचे और मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि रायपुर के गुढ़ियारी में हनुमान जी की पांच दिन की कथा चल रही है। पंडित शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ उनका “ममाना” है। उन्होंने चंदखुरी माता कौशल्या और प्रभु श्रीराम का भी जिक्र किया और कहा कि छत्तीसगढ़ का स्नेह उनके जीवन में अभूतपूर्व है।

“आई लव मोहम्मद” वाले पोस्टर पर पंडित शास्त्री ने कहा कि यह बुरा नहीं है, लेकिन “आई लव महादेव” भी चलेगा। उन्होंने चेताया कि अगर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया तो कानून और हिंदूवादी विचारधारा दोनों पीछे नहीं हटेंगे।

नक्सलवाद के विषय में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह काला धब्बा था, जिसे अब मिटाना चाहिए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 7 नवम्बर से 16 नवम्बर तक दिल्ली से वृन्दावन तक तीन राज्यों की पदयात्रा करने की भी जानकारी दी। उनका कहना है कि इस पदयात्रा का उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना और सामाजिक समरसता बढ़ाना है।

तमिलनाडु में भगवान राम के पोस्टर जलाने वाले विवाद पर उन्होंने कहा, “भगवान राम का पोस्टर जलाना सबसे बड़ा निंदनीय कार्य है। जिन्होंने पोस्टर जलाए उनके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई जा रही। जो दूसरों के धर्म की आवाज उठाते हैं, उन्हें भगवान राम की भी आवाज उठानी चाहिए।”

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई