अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: कांग्रेस ने कहा – बस्तर यात्रा सिर्फ बहाना, असली मकसद मंत्रिमंडल विवाद सुलझाना

रायपुर। राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की विशेष यात्रा को लेकर राजनीतिक गलियारे गर्म हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैन ने कहा कि अमित शाह रायपुर आएंगे और फिर बस्तर जाएंगे, लेकिन उनकी असली मंशा मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बढ़े असंतोष और गुटबाजी को काबू में करना है।

दीपक बैन ने आरोप लगाया कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई वरिष्ठ विधायक नाराज हैं और इस असंतोष से सरकार के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। ऐसे में अमित शाह की यह यात्रा “डैमेज कंट्रोल” के लिए है, जबकि बस्तर जाना सिर्फ बहाना है।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 8:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे और नया रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार दोपहर 12 बजे वे विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वे दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगे। यह आयोजन आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का एक प्रमुख हिस्सा माना जाता है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button