रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल खत्म, नए सीएस विकास शील कल संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन का आज अंतिम कार्य दिवस है। उनके साथ लंबे समय से काम कर रहे कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। जीएडी ने आदेश जारी कर सीएस ऑफिस की ओएसडी पूनम सोनी (राप्रसे) को कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में पदस्थ किया है।

हालांकि, पूनम सोनी को सीएस ऑफिस से कार्यमुक्त करने का फैसला नए मुख्य सचिव लेंगे। परंपरा के मुताबिक, नए मुख्य सचिव आमतौर पर अपने भरोसेमंद अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त करते हैं।

नए मुख्य सचिव विकास शील कल से कामकाज संभालेंगे। वे इससे पहले फूड, स्वास्थ्य और मार्कफेड जैसे अहम विभागों में एमडी रह चुके हैं। खबर है कि उनके साथ काम कर चुके पुराने स्टाफ भी सीएस ऑफिस में नियुक्ति पाने की कोशिश में हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई