यात्रियों के लिए खुशखबरी: बिलासपुर-कोरबा के बीच दौड़ेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

बिलासपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। बिलासपुर से कोरबा के बीच आज से पूजा पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (Puja Special Train) चलाई जा रही है। यह ट्रेन 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी। रेलवे का मानना है कि नवरात्र और दशहरा के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को यह ट्रेन काफी हद तक कम करेगी और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी।

जानें रूट और टाइम टेबल
इस स्पेशल ट्रेन का नंबर 08203 है। यह प्रतिदिन शाम 6 बजे बिलासपुर स्टेशन से रवाना होगी और रास्ते में गतौरा, जयरामनगर, कोटमी सोनार, अकलतरा, कापन, जांजगीर-नैला, चांपा, बालपुर हाल्ट, कोठारी रोड, मड़वारानी, सरगबुंदिया और उरगा होते हुए रात 8:30 बजे कोरबा पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी यात्रा में 08204 पूजा स्पेशल ट्रेन कोरबा से रात 10:15 बजे रवाना होगी और तय स्टेशनों पर रुकते हुए रात 12:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे शेड्यूल की जानकारी सार्वजनिक कर दी है, ताकि किसी को परेशानी न हो।

डोंगरगढ़-इतवारी DEMU स्पेशल भी शुरू
नवरात्र मेले को देखते हुए डोंगरगढ़ और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी के बीच भी 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक DEMU स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़ से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 8 बजे इतवारी पहुंचेगी। वहीं वापसी में इतवारी से शाम 4 बजे छूटकर डोंगरगढ़ शाम 6 बजे पहुंचेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button