हाउसिंग बोर्ड में बड़ा घोटाला, भ्रष्ट अधिकारियों पर जांच अधूरी

(जशपुर)। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि तालपुरी, अभिलाषा परिसर और हिमालयन हाइट जैसे प्रोजेक्ट में करीब 1500 से 2000 करोड़ रुपए तक के घोटाले हुए हैं। आरोप है कि बोर्ड के कुछ वरिष्ठ अधिकारी मिलीभगत कर जमीन और प्रोजेक्ट में गड़बड़ी कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बिना प्लानिंग और डिमांड के जमीन खरीदी गई, फिर आसपास की बेशकीमती जमीन को बेनामी नामों से खरीदकर बिल्डरों के साथ मिलकर प्लॉटिंग की गई। ठेकेदारों से 30–35% कमीशन लेकर घटिया निर्माण कराया गया, जिसकी वजह से बोर्ड के कई मकान और फ्लैट बिक ही नहीं पाए और कंडम हो गए।

लोकायुक्त में इस पूरे मामले की शिकायत सबूतों के साथ दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोप है कि जांच को लगातार टालमटोल किया गया और घोटाले की अहम फाइलें विभाग से ही गायब कर दी गईं। यहां तक कि एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद भी पुलिस ने इसे ‘फैना रिपोर्ट’ काटकर बंद कर दिया।

फिलहाल मामला लोकायुक्त में लंबित है और अगली सुनवाई 27 जून 2025 को होनी है। जनता से रिश्ता के पास सूचना के अधिकार से मिले दस्तावेज बताते हैं कि तालपुरी प्रोजेक्ट में ही हजार करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ था। अब देखने वाली बात होगी कि सरकार इन भ्रष्ट अधिकारियों पर कब सख्त कार्रवाई करती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई