नवरात्रि पर बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, सात नई ट्रेनें शुरू – छठ पूजा पर चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेनें

रायपुर/दिल्ली। नवरात्रि के शुभ अवसर पर भारतीय रेलवे ने बिहार को सात नई ट्रेनों का तोहफ़ा दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस और चार नई पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें इन रूट्स पर चलाई जाएंगी:

मुजफ्फरपुर – चरलापल्ली जंक्शन

दरभंगा – मदार जंक्शन

छपरा – आनंद विहार टर्मिनल

रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। रेलवे के कई बड़े प्रोजेक्ट राज्य में चल रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने छठ पूजा के लिए विशेष योजना का ऐलान किया। रेल मंत्री ने बताया कि त्योहार के दौरान बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा 150 अतिरिक्त ट्रेनें रिजर्व रखी गई हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा।

रेल मंत्री ने जानकारी दी कि बिहार में रेलवे के एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में 1,899 किलोमीटर नई रेल लाइन बनाई गई है। आने वाले समय में वंदे भारत और नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेनें भी बिहार को मिलेंगी, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

बिहारवासियों के लिए यह नवरात्रि और छठ पूजा खास होने वाली है, क्योंकि रेल यात्रा अब और भी सुविधाजनक और तेज़ हो जाएगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई