जनपद सीईओ रूपेश पांडे पर गांधी जी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप

भिलाई। दुर्ग जनपद के सीईओ रूपेश पांडे एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया के वॉट्सऐप ग्रुप में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट साझा की है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और जनपद उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि 24 सितंबर की शाम पांडे ने अपने मोबाइल नंबर से “मोहनदास करमचंद गांधी का दोगलापन” शीर्षक वाली पोस्ट शेयर की। इसमें गांधी जी को लेकर अपमानजनक शब्दों और वीडियो का इस्तेमाल किया गया था।

कांग्रेस ने इस कृत्य को बेहद आपत्तिजनक बताया है। ठाकुर ने कहा कि इतना बड़ा जिम्मेदार अधिकारी अगर ऐसी पोस्ट करता है तो यह गोडसे जैसी विचारधारा को बढ़ावा देने जैसा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सात दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

वहीं, मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि शिकायत मिली है और ज्ञापन सिटी कोतवाली भेजा गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई