रायगढ़ में सियासी बवाल, विधायक उमेश पटेल पर नक्शा बदलने का आरोप

रायगढ़। कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। खरसिया विधायक उमेश पटेल पर अशोक चक्र के अपमान और भारत के नक्शे से छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि 16 सितंबर को कांग्रेस की रैली में सार्वजनिक मंच पर लगे पोस्टर और बैनर में भारत के आधिकारिक नक्शे के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई। इस कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह कृत्य राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 और BNS की धारा 295(2), 153(2), 335 के तहत अपराध है। शर्मा ने मांग की है कि उमेश पटेल, सचिन पायलट, रैली आयोजकों और पोस्टर-बैनर छापने वालों पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी खरसिया थाने में आवेदन दिया है। उनका कहना है कि विधायक उमेश पटेल की छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई