रायपुर में “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” का शुभारंभ, CM साय ने झाड़ू लगाकर दिया संदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर से “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा” की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों के डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री साय ने खुद झाड़ू लगाकर परिसर की सफाई की और लोगों से अपील की कि स्वच्छता को केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आदत बनाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब हर नागरिक सक्रिय रूप से जुड़ेंगे। विशेष रूप से युवाओं से उन्होंने आह्वान किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाकर सकारात्मक बदलाव लाएं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विभाग और स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा संग्रहण प्रबंधन मॉडल और महिलाओं के आजीविका संबंधी कार्यों की जानकारी ली।

इस दौरान “खुशियों का ठेला” योजना से जुड़ी महिला वेंडर्स को प्रोत्साहित किया गया और उन्हें ऑनलाइन लेन-देन के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स भी प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई