आर्यन खान की सीरीज के लिए शाहरुख ने रची बड़ी चाल, अमिताभ-रेखा समेत दिग्गजों को भेजा न्योता

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म किंग की शूटिंग के लिए पोलैंड में व्यस्त हैं, लेकिन इसके साथ ही वह बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन डेब्यू को लेकर भी बेहद उत्साहित हैं। आर्यन की पहली वेब सीरीज Bads Of Bollywood का ट्रेलर पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है और यह शो 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है। रिलीज से पहले शाहरुख खान ने बेटे के लिए खास रणनीति बनाई है और एक भव्य प्रीमियर होस्ट करने का फैसला किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रीमियर में फिल्म इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां शिरकत कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि रेखा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने इस न्योते को स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा करण जौहर, संजय लीला भंसाली, धर्मेंद्र-हेमा मालिनी, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, जावेद अख्तर और शबाना आज़मी जैसे बड़े नाम भी मेहमानों की सूची में शामिल बताए जा रहे हैं।

शाहरुख खान ने खुद व्यक्तिगत तौर पर फोन कर मेहमानों को इस प्रीमियर में शामिल होने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि यह आर्यन के करियर का बेहद अहम पड़ाव है और इंडस्ट्री के दिग्गजों का आशीर्वाद उनके बेटे के लिए खास मायने रखता है।

परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि शाहरुख खान आर्यन को लगातार सलाह दे रहे हैं कि उन्हें इंडस्ट्री के वरिष्ठ कलाकारों और मेहमानों से कैसे मिलना और बातचीत करनी है। उन्होंने बेटे से यहां तक कहा कि जितना अब तक जीवन में मुस्कुराए हैं, उससे कहीं ज्यादा मुस्कुराने की जरूरत है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस खास मौके पर कौन-कौन सी हस्तियां शामिल होती हैं और आर्यन खान की इस नई शुरुआत को कितना समर्थन मिलता है। Bads Of Bollywood के जरिए आर्यन के डायरेक्शन करियर की शुरुआत पर इंडस्ट्री में पहले ही चर्चा गर्म है और शाहरुख की इस योजना ने इसे और खास बना दिया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button