रायपुर में निजी फार्म हाउस पर पुलिस की छापेमारी, हुक्का-पॉट और विदेशी शराब जब्त

रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने देर रात वीआईपी रोड स्थित एक निजी फार्म हाउस में चल रही नशे की पार्टी पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को यहां से भारी मात्रा में हुक्का पॉट और विदेशी शराब की बोतलें मिलीं।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि फार्म हाउस में खुलेआम पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के लोग भी शामिल थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी रविन्द्र सिंह चावला और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पार्टी में चरस और चिट्टा जैसे नशे का भी इस्तेमाल हो सकता है।

छापेमारी के दौरान फार्म हाउस में मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस के साथ बदसलूकी भी की। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में कई बड़े नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई