गंगरेल डुबान क्षेत्र की मछुआ समितियों को मिला मछली पालन का हक, मुख्यमंत्री साय का किया आभार

रायपुर। गंगरेल बांध डुबान क्षेत्र की मछुआ सहकारी समितियों को दोबारा मछली पालन का अधिकार मिलने पर समितियों के सदस्य मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। इस मौके पर धमतरी, कांकेर और बालोद जिलों की 11 मछुआ समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों की मांग पर डुबान क्षेत्र में एम्बुलेंस उपलब्ध कराने और एक राष्ट्रीय बैंक की शाखा खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है ताकि स्थानीय स्तर पर ही रोजगार और सुविधाएं उपलब्ध हों।

सीएम ने स्वच्छ भारत मिशन और जनधन योजना की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने लोगों को सीधे लाभान्वित किया है और बिचौलियों की भूमिका खत्म की है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला स्व-सहायता समूहों को फिर से रेडी-टू-ईट कार्य का जिम्मा सौंपा गया है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं।

कार्यक्रम में धमतरी महापौर रामू रोहरा, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समितियों के सदस्य शामिल हुए।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button