जौनपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई, 4 की मौत, 9 गंभीर घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी AC बस वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी यात्री पखांजूर से बालाजी ट्रेवल्स की बस (CG 07 CT 4681) में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वे रामलला के दर्शन कर अयोध्या से काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे।

SP डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि बस ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का केबिन पूरी तरह पिचक गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया था, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया।

जानकारी के अनुसार, बस में 50 श्रद्धालु सवार थे। यह बस अर्जुंदा, बालोद निवासी वेद सोनकर की बताई जा रही है। दो महीने पहले खरीदी गई इस बस को बालाजी ट्रेवल्स के नाम से चलाया जा रहा था। हादसे में दुर्ग निवासी ड्राइवर दीपक (39) की मौत हो गई, जबकि दूसरा ड्राइवर सुरक्षित है। मरने वालों में आशा भवन (30), गुलाब (32) और एक महिला यात्री की पहचान नहीं हो सकी है।

बस में सवार श्रद्धालु दिलीप दास ने बताया कि सभी लोग अमरकंटक, मैहर, चित्रकूट, वृंदावन और अयोध्या दर्शन के बाद काशी जा रहे थे। हादसे के वक्त अधिकतर यात्री सो रहे थे। सुबह पुलिस ने क्रेन की मदद से बस और ट्रेलर को हटाया। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई