गरियाबंद में नक्सल ऑपरेशन की बड़ी सफलता, डीजीपी ने जवानों के साथ किया भोजन

गरियाबंद। लगातार तीन दिनों तक चले नक्सल विरोधी अभियान में ई-30, एसटीएफ, सीएएफ और कोबरा 207 बटालियन ने बड़ी सफलता हासिल की। इस ऑपरेशन में 10 बड़े नक्सली लीडर ढेर किए गए।
इस उपलब्धि पर पुलिस लाइन गरियाबंद में खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ने जवानों को बधाई दी और उनके साथ भोजन (बड़ा खाना) किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान) विवेकानंद सिन्हा, रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा, बीएसएफ, सीआरपीएफ और कोबरा 207 के अधिकारी भी मौजूद रहे।
डीजीपी गौतम ने कहा कि यह सफलता जवानों की कड़ी मेहनत और साहस का परिणाम है। उन्होंने एसपी निखिल राखेचा सहित सभी जवानों और अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।





