15 सितंबर से मानसून की वापसी के आसार, देश में 7 प्रतिशत ज्यादा बारिश

दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी 15 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से शुरू हो सकती है। यह सामान्य समय से दो दिन पहले है। आमतौर पर मानसून 17 सितंबर को लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक खत्म हो जाता है। इस बार मानसून ने 24 मई को केरल में दस्तक दी थी, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी थी। इसके बाद 29 जून तक पूरे देश में फैल गया, जबकि सामान्यतः 8 जुलाई तक पहुंचता है।

देश में अब तक 836.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य (778.6 मिमी) से 7% ज्यादा है। उत्तर-पश्चिम भारत में 34% और हिमाचल प्रदेश में 43% अधिक बारिश दर्ज हुई है। हिमाचल में इस सीजन में 967.2 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 678.4 मिमी है। यहां बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 386 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर है। 80 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 100 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं। फर्रुखाबाद में कटान के कारण लोग अपने मकान खुद तोड़कर ईंट-सरिया सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।

राजस्थान में बारिश थमने के बाद रातें ठंडी होने लगी हैं। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 23°C से नीचे पहुंच गया है। वहीं मध्यप्रदेश, बिहार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 14-16 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पीरियड पिछले 50 साल में हर दशक करीब 1.6 दिन लंबा हुआ है, यानी वापसी धीरे-धीरे देर से हो रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई