पीएम मोदी छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में होंगे शामिल, नए विधानसभा भवन और कमिश्नरेट सिस्टम की देंगे सौगात

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 साल पूरे होने पर राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर आएंगे और मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्टि की है कि इस दौरान प्रदेश को कई नई सौगातें मिलेंगी।

राज्योत्सव पर पीएम मोदी नवा रायपुर में बनने वाले नए विधानसभा परिसर का शिलान्यास करेंगे। यह भवन आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होगा और इसमें छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झलक भी दिखाई देगी। इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए धरोहर बताया जा रहा है। विधानसभा भवन का भूमि पूजन 2020 में कांग्रेस सरकार ने किया था, जबकि निर्माण कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरा हुआ है। लगभग पांच साल की मेहनत के बाद यह परिसर तैयार हुआ है।

इसके साथ ही पीएम मोदी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए डीजीपी अरुण देव गौतम ने सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की कमेटी बनाई है। एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में यह टीम अन्य राज्यों की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ के लिए विशेष मॉडल तैयार करेगी।

पीएम मोदी अपने दौरे में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़ी परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। राज्य सरकार ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खुद प्रधानमंत्री को आमंत्रण दिया था।

गौरतलब है कि पीएम मोदी आखिरी बार मार्च 2025 में बिलासपुर दौरे पर आए थे। उससे पहले अप्रैल 2024 में उन्होंने जांजगीर-चांपा, धमतरी और अंबिकापुर में सभाएं की थीं। यह दौरा न केवल राज्योत्सव बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक और विकास यात्रा के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई