जीएसटी सुधारों पर विधायक भावना बोहरा की पत्रकारों से चर्चा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा ने जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों के साथ ‘नेक्स्ट-जेनेरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए जा रहे ये सुधार आम लोगों को राहत देंगे और देश के विकास का नया मार्ग खोलेंगे।

भावना बोहरा ने इसे दीपावली से पहले देशवासियों को मिला ऐतिहासिक तोहफा बताया। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से आम आदमी, किसान, युवा और छोटे व्यापारी सभी को फायदा होगा। कर प्रणाली सरल और पारदर्शी होगी, जिससे व्यापार करना आसान होगा, निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि छोटे व्यापारियों को अब जटिल प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी और ऑनलाइन पोर्टल से काम आसान होगा। किसानों को कृषि उपकरणों और जरूरी वस्तुओं पर कर में छूट मिलेगी, जिससे उनकी लागत घटेगी। वहीं युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने और छोटे व्यवसाय बढ़ाने में सुविधा होगी।

विधायक ने व्यापारियों से अपील की कि वे इन सुधारों को अपनाकर अपना कारोबार आगे बढ़ाएं। साथ ही पत्रकारों से आग्रह किया कि वे इस योजना की जानकारी जनता तक पहुँचाएं, ताकि हर जरूरतमंद इसका लाभ ले सके।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। बोहरा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और भाजपा हमेशा जनकल्याण के लिए काम करती रहेगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई