2028 का चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे: सचिन पायलट

रायपुर। कांग्रेस में चुनावी नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने साफ किया है कि 2028 का चुनाव पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चुनाव कोई एक व्यक्ति नहीं, बल्कि कार्यकर्ता मिलकर लड़ते हैं और सबको जिम्मेदारी दी जाती है।

बिलासपुर में होने वाले कांग्रेस के “वोट चोरी” विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे सचिन पायलट ने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी पहले ही वोट चोरी से जुड़े कई तथ्य सामने ला चुके हैं। निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट को लेकर कानून में बदलाव किया है, जिससे गड़बड़ी की आशंका और बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आगे और खुलासे होंगे और जनता को बताया जाएगा कि कैसे वोट चोरी हो रही है। इसके लिए कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान भी शुरू करेगी।

पायलट ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है और जनता की परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं यूनिफाइड कमांड की बैठक को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इसका राजनीतिक फायदा उठाती है, जबकि असली कामकाज की पारदर्शिता पर सवाल हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button