Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

हनुमान ध्वज पर मुस्लिम ध्वज फहराने से तनाव, तीन युवक से पूछताछ में जुटे अफसर

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के विरेंद्रनगर गांव में युवकों द्वारा सार्वजनिक पानी टंकी पर लगे हनुमान ध्वज के ऊपर मुस्लिम समुदाय का ध्वज फहराने की घटना ने गांव में तनाव उत्पन्न कर दिया। युवकों ने इस घटना की रील बनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जिससे वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।

यह मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है। ग्राम विरेंद्रनगर में सार्वजनिक सोलर पानी टंकी के बगल में गणेश पंडाल लगाया गया है और हनुमान जी की ध्वजा टंकी पर फहराई गई थी। 4 सितंबर को कुछ युवकों ने टंकी पर चढ़कर हनुमान ध्वज के ऊपर मुस्लिम ध्वज फहराया और इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए।

पुलिस एवं प्रशासन ने आयोजित की गांव में बैठक

पुलिस और प्रशासन ने गांव में बैठक आयोजित की। SDOP रामानुजगंज बाजीलाल सिंह और रामानुजगंज तहसीलदार सहित अधिकारियों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई। हिंदू समुदाय के लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और इसे धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला बताया। बैठक में दोनों पक्षों को समझाइश दी गई और विवादित ध्वज को हटा दिया गया।

SP वैभव बैंकर ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात की गई है। त्रिकुंडा थाना प्रभारी व्यास नारायण और तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस बल गांव में डटा हुआ है। फिलहाल गांव में शांति है, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा बरकरार रखने के लिए लगातार निगरानी रखी है। इस घटना ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने की संभावना के चलते प्रशासन को सतर्क कर दिया है और दोनों समुदायों के बीच शांति बनाए रखने के लिए हर कदम उठाया जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई