कुरूद राज चंद्रनाहु क्षत्रिय कुर्मी समाज का चुनाव सम्पन्न, नए पदाधिकारी चुने गए

कुरूद। चंद्रनाहु क्षत्रिय कुर्मी समाज कुरूद राज का चुनाव शनिवार, 6 सितंबर को चंद्राकर भवन कुरूद में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में कुरूद राज के अंतर्गत छाती, दोनर, उमरदा, कुरूद और दाहदहा परिक्षेत्र के कुल 60 मतदाताओं ने मतदान किया।
निर्वाचन अधिकारी हुलेश चंद्राकर, डॉ. भूषण चंद्राकर, द्वारिका प्रसाद चंद्राकर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी बसंत चंद्राकर और सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्राकर की देखरेख में चुनाव कराया गया।
कड़ा मुकाबला देखने को मिला और मतदान के बाद निम्न पदाधिकारी निर्वाचित हुए –
- अध्यक्ष : दिनेश चंद्राकर
- उपाध्यक्ष : हेमंत चंद्राकर
- सचिव : अधिवक्ता श्याम शंकर चंद्राकर
- कोषाध्यक्ष : रूपेंद्र चंद्राकर
- संगठन मंत्री : श्रीराम चंद्राकर
- महिला प्रतिनिधि : ईश्वरी चंद्राकर, चित्ररेखा चंद्राकर
- सदस्य प्रतिनिधि : अधिवक्ता होरीलाल चंद्राकर, भुनेश्वर चंद्राकर, सुरेश चंद्राकर (कुरूद), सुरेश चंद्राकर (दोनर), उमाकांत चंद्राकर
चुनाव में समाज के गणमान्य नागरिक, पूर्व पदाधिकारी, प्रबुद्धजन और मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।





