छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, नवा रायपुर में बनेगी 5,000 बेड की मेडिसिटी : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इलाज के लिए पैसों की कमी कभी रुकावट नहीं बनेगी।

मुख्यमंत्री साय शनिवार को राजधानी रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में ‘एरोकॉन 2025’ छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश चैप्टर का शुभारंभ कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज रायपुर के छात्रों के लिए 65 करोड़ रुपये की लागत से नए छात्रावास बनाने की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में सरकार लगातार कदम उठा रही है। एम्स रायपुर में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम की शुरुआत की गई है और राज्य के अस्पतालों में अत्याधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर जिले में कैंसर डे-केयर सेंटर खोले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य बजट बढ़ाया जा रहा है और नये मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। नवा रायपुर में 5,000 बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी बनाई जा रही है। इसके अलावा सरगुजा, धरमजयगढ़ और बस्तर में नए अस्पताल स्थापित होंगे।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि रायपुर का मेकाहारा अस्पताल अब मध्य भारत का बड़ा कैंसर इलाज केंद्र बन चुका है। आने वाले समय में यहां और आधुनिक तकनीकें जोड़ी जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी कि प्रदेश में छह फिजियोथेरेपी कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोले जाएंगे। मेकाहारा में 232 करोड़ रुपये से 700 बिस्तर और बढ़ाए जाएंगे। साथ ही रोबोटिक सर्जरी और आईवीएफ सेंटर जैसी सुविधाएं भी शुरू होंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई