विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक और पूर्व प्रांत प्रचारक शांताराम सर्राफ को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और कहा कि सर्राफ जी ने छत्तीसगढ़ में संघ को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है।
डॉ. रमन सिंह ने अपने संदेश में लिखा कि सर्राफ जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कामना की कि प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।




