कमार महिलाओं ने बिहान योजना से बदली ज़िंदगी, सब्ज़ियों की खेती से कमा रहीं हजारों

बलौदाबाजार-भाटापारा।पीएम जनमन ग्राम बल्दाकछार की विशेष पिछड़ी जनजाति कमार महिलाओं ने बिहान योजना से जुड़कर अपनी ज़िंदगी को नई दिशा दी है। गांव की 9 महिलाएं स्व-सहायता समूह बनाकर बाड़ी और नर्सरी का काम कर रही हैं।
अप्रैल से शुरू हुए इस काम ने सिर्फ़ छह महीनों में ही इन महिलाओं को 25 से 30 हज़ार रुपये तक की आमदनी दी है। महिलाएं बताती हैं कि पहले उन्हें अपने सामर्थ्य पर भरोसा नहीं था, लेकिन बिहान योजना से जुड़ने के बाद उनमें आत्मविश्वास आया और आज वे अपने परिवार की ज़िम्मेदारियों में आर्थिक मदद कर पा रही हैं।
समूह की दीदियों का कहना है— “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बिहान योजना ने हमारे जीवन को बदल दिया है। अब हम आत्मनिर्भर भी हैं और समाज में सम्मान भी पा रहे हैं।”
आज बल्दाकछार की कमार महिलाएं अपने मेहनत और लगन से गांव और आसपास की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उनकी सफलता साबित करती है कि जब महिलाएं संगठित होकर काम करती हैं, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज की तस्वीर बदल सकती हैं।





