सुप्रीम कोर्ट में दो नए जज नियुक्त,रायपुर से आलोक अराधे बने जज,अब पूरी संख्या हुई 34

रायपुर/दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत को आज दो नए न्यायाधीश मिले। न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली। शपथ दिलाने का कार्य भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने किया।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 25 अगस्त को हुई बैठक में इन दोनों मुख्य न्यायाधीशों को पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। केंद्र सरकार ने 27 अगस्त को इस पर अपनी मंजूरी दी।

न्यायमूर्ति अराधे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे, जबकि न्यायमूर्ति पंचोली पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। इनकी नियुक्ति के साथ अब सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की पूरी संख्या हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, कॉलेजियम की बैठक में पांच जज शामिल थे और 4:1 के मत से प्रस्ताव पारित किया गया। बताया जा रहा है कि न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना ने न्यायमूर्ति पंचोली की नियुक्ति पर असहमति जताई थी। उन्होंने इसके पीछे उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की वरिष्ठता सूची में पंचोली के 57वें स्थान का हवाला दिया था।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई