छत्तीसगढ़ में बनेगी ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, ModernTech Corp को सीएम साय ने दिया आमंत्रण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp को छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है। सीएम ने एक्स (X) पर पोस्ट कर बताया कि यह कदम राज्य में स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को गति देगा और सतत परिवहन अवसंरचना के निर्माण में मददगार साबित होगा।
गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन KITA (कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन) के चेयरमैन जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट किम की ह्यून से भी मुलाकात की थी। 77,000 से ज्यादा सदस्यों वाले इस संगठन के साथ निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
सरकार का मानना है कि इन पहलों से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी और राज्य में रोजगार व निवेश के अवसर बढ़ेंगे।





