रविंद्र चौबे का बड़ा बयान: “कांग्रेस का भविष्य भूपेश बघेल के हाथों में”

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता चाहती है कि कांग्रेस का नेतृत्व भूपेश बघेल करें और आने वाले समय में भी पार्टी को वही आगे बढ़ाएं।

रविंद्र चौबे ने कहा कि अगली लड़ाई भाजपा की सरकार के कुशासन और “मोदी की गारंटी” से है, और इसका मुकाबला करने की ताकत सिर्फ भूपेश बघेल में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सबको मिलकर भूपेश बघेल का हाथ मजबूत करना होगा, जैसे 2013 से 2018 के बीच मिलकर भाजपा की 15 साल की सत्ता को हटाया गया था।

उन्होंने कहा कि अगर किसानों की सरकार कोई बना सकता है, तो वह केवल भूपेश बघेल हैं। चौबे ने यह भी कहा कि बघेल लगातार राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं और पीएम मोदी व अमित शाह के खिलाफ खुलकर आवाज उठा रहे हैं।

ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की कार्रवाई पर हमला बोलते हुए चौबे ने कहा कि यह सब भूपेश बघेल को डराने की कोशिश है, लेकिन वे कभी पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “भूपेश बघेल कांग्रेस का शेर है। यह नेता अंग्रेजों से नहीं डरा था, तो इन काल अंग्रेजों से भी डरने वाला नहीं है।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई