महतारी वंदन योजना से बदल रही सुकमा की महिलाओं की जिंदगी

सुकमा। जरूरत और अभाव से जूझ रही सुकमा जिले की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। छिंदगढ़ पंचायत के वेकोपारा की रहने वाली सोमलिन पति आनंद ने बताया कि हर महीने मिलने वाले 1000 रुपये से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

सोमलिन इस राशि को बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर खर्च कर रही हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि गरीब परिवारों के लिए यह मदद बहुत बड़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है।

महिलाओं का कहना है कि इस योजना ने उनमें आत्मविश्वास जगाया है और आगे बढ़ने की राह आसान बनाई है। जिले के नेल्लानार समेत कई गांवों में इस योजना के लिए सर्वे का काम चल रहा है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद माताओं तक इसका लाभ पहुंच सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई