त्योहारी सीजन में रेलवे की मनमानी, 75 ट्रेनें रद्द और कई डाइवर्ट, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

बिलासपुर। त्योहारी सीजन में जब लोग सफर की तैयारी करते हैं, उसी समय रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द और डाइवर्ट कर दिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 19 अगस्त से 18 अक्टूबर तक तीसरी और चौथी लाइन के विकास कार्य का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है।

इस दौरान 75 ट्रेनों के 200 से अधिक फेरे रद्द रहेंगे। इसके अलावा 10 से ज्यादा ट्रेनें डाइवर्ट, 10 से अधिक शॉर्ट टर्मिनेट और 7 ट्रेनों का समय बदला गया है। अकेले 19 अगस्त से 10 सितंबर तक 26 ट्रेनें प्रभावित होंगी, वहीं 23 से 28 अगस्त तक 26 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

त्योहारों के समय अचानक ट्रेनों का रद्द होना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। कई लोगों की टिकट कन्फ़र्म नहीं हो पा रही, तो कुछ लोग वैकल्पिक साधन तलाशने को मजबूर हैं। आम यात्री रेलवे के इस फैसले को मनमानी बताकर नाराजगी जता रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई