रायपुर में जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, दो लोग हिरासत में

रायपुर। लंबे समय से शांत रहने के बाद आज स्टेट जीएसटी विभाग एक्शन में आया। सूत्रों के अनुसार, जीएसटी अधिकारियों ने छापेमारी करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

मामला अभी शुरुआती चरण में है और संभावना जताई जा रही है कि आगे और लोगों को भी हिरासत में लिया जा सकता है। इसी वजह से अधिकारी इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि अभी जानकारी बाहर आई तो आरोपी सतर्क हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक कार्रवाई शंकर नगर इलाके में की गई है, जहां से अंकित सिंह नाम के व्यक्ति को पकड़ा गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई