भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की आज कोर्ट में पेशी, ED फिर मांगेगी रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद चैतन्य की 14 दिन की न्यायिक रिमांड आज खत्म हो रही है। उन्हें रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) उनकी कस्टोडियल रिमांड बढ़ाने की मांग करने वाला है।

बता दें कि 4 अगस्त को पिछली सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा था। गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए चैतन्य ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली और हाईकोर्ट जाने की सलाह दी गई। इसके बाद उनके वकील हर्षवर्धन परगनिहा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

ED का आरोप है कि शराब घोटाले से निकली ब्लैक मनी में से 16.70 करोड़ रुपए चैतन्य बघेल तक पहुंचे। यह रकम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में लगाई गई और फर्जी निवेश दिखाकर पैसों को सफेद किया गया। जांच एजेंसी का दावा है कि पूरे सिंडिकेट ने मिलकर करीब 1000 करोड़ रुपए की हेराफेरी की है।

18 जुलाई को भिलाई से गिरफ्तारी के बाद से ही चैतन्य जेल में हैं। करीब एक महीने से चल रही जांच के बीच आज की सुनवाई बेहद अहम मानी जा रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कोर्ट, ED की रिमांड मांग पर क्या फैसला सुनाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई