रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिला सम्मान

रायपुर : पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन भव्य तरीके से हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर 35 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न पुलिस पदकों से सम्मानित किया।

समारोह में 11 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, 1 को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 11 को सराहनीय सेवा पदक, 5 को सुधार सेवा पदक, 1 को गृहरक्षक सराहनीय सेवा पदक और 6 को राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार दिए गए।

पुलिस वीरता पदक पाने वालों में निरीक्षक लालजी सिन्हा, भुवनेश्वर साहू, संजय पोटाम, प्रधान आरक्षक कमलेश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक अंजु कुमारी, प्रधान आरक्षक दिनेश भास्कर, निरीक्षक चैतराम गुरूपंच, प्रधान आरक्षक हेमला नंदू, सहायक उप निरीक्षक प्यारस मिंज, प्रधान आरक्षक मनोज पुनेम और शहीद प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा (जिनकी पत्नी सुखमति ने पदक ग्रहण किया) शामिल हैं।

राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक सेवानिवृत्त निरीक्षक महेश राम साहू को मिला।

सराहनीय सेवा पदक राहुल भगत, ज्ञानेन्द्र अवस्थी, अनिल कश्यप, हरिशंकर प्रताप सिंह, नरेश पैकरा, वली मोहम्मद शेख, समैया चिप्पनपल्ली, सुशील श्रीवास, तुलाराम चुरेन्द्र, हरिश्चन्द्र मरकाम और सुशील चौबे को मिला।

सुधार सेवा पदक मधु सिंह, साहेबुद्दीन अंसारी, हरवंश मकराम, ज्ञानप्रकाश पैकरा और झीमन राम टोप्पो को प्रदान किया गया।

गृहरक्षक सराहनीय सेवा पदक महेश कुमार मिश्रा को मिला।

राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार में गुरू घासीदास पुरस्कार निशा सिन्हा, राज्यपाल व रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार मंजूलता राठौर, मुख्यमंत्री पुरस्कार रागिनी मिश्रा, शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार रविन्द्र अनंत और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार नर्मदा कोठारी को दिए गए।

पूरा समारोह देशभक्ति और सम्मान की भावना से सराबोर रहा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई