बीजापुर: सुरक्षा बलों ने माओवादी स्मारक तोड़ा, बड़ी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद

बीजापुर। नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पामेड़ और तर्रेम क्षेत्र में बने माओवादी स्मारक को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही जंगल-पहाड़ी इलाकों में छिपाकर रखे गए बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए।

जानकारी के मुताबिक, माओवादी विरोधी अभियान के तहत कोबरा 208, सीआरपीएफ 228 और सुकमा जिले से कोबरा 203 की संयुक्त टीमें गुंडराजगुड़ेम, बड़सेनपल्ली, मंगलतोर और उड़तामल्ला की ओर रवाना हुई थीं। अभियान के दौरान उड़तामल्ला के जंगल में बने माओवादी स्मारक को गिरा दिया गया।

कोमटपल्ली के जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को बड़े चट्टानों के बीच छिपाकर रखे हथियार और विस्फोटक मिले। बरामद सामान में भरमार बंदूक, बीजीएल राउंड, रॉड, बीजीएल के पुर्जे, विस्फोटक बनाने की सामग्री (PEK, यूरिया, इलेक्ट्रिक वायर), गोला-बारूद रखने के पाउच, अलग-अलग आकार के प्रेशर कुकर, आरी ब्लेड और स्पीकर शामिल हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button