बलौदाबाजार में सद्भावना दौड़, देशभक्ति के जोश से दौड़े लोग

बलौदाबाजार। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने गुरुवार सुबह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया। दौड़ सुबह 7 बजे पंडित चक्रपाणि शुक्ल विद्यालय परिसर से शुरू हुई, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली छात्र-छात्राएं उत्साह से शामिल हुए। सभी ने देशभक्ति और एकजुटता के नारे लगाते हुए दौड़ पूरी की।

छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने भी दौड़ में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में एसपी भावना गुप्ता ने कहा कि सभी ने अनुशासन और उत्साह के साथ दौड़ पूरी की है। बच्चे देश का भविष्य हैं, वे घर से ही अच्छी आदतें अपनाकर अच्छे नागरिक बन सकते हैं और देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि बच्चों ने दौड़ में गजब का जोश दिखाया। यह देशप्रेम और एकता की भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए ताकि हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ा सकें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई