रामसागरपारा SBI शाखा में 17.52 लाख की ऑनलाइन ठगी, नए मैनेजर को बना दिया निशाना

रायपुर। रायपुर के रामसागरपारा स्थित स्टेट बैंक शाखा में ऑनलाइन ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह राजधानी में बैंक से सीधे इस तरह की ठगी का संभवत: पहला केस है। पुलिस के मुताबिक, शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार (निवासी गिरिडीह, झारखंड) को 8 अगस्त को पूर्व ब्रांच मैनेजर कार्तिक राउत का फोन आया। उन्होंने बताया कि कृष्णा बिल्डर्स के डायरेक्टर सुनील तापड़िया पुराने ग्राहक हैं और जल्द उनका फोन आएगा, उनकी मदद कर दी जाए।

11 अगस्त को आशुतोष को सुनील तापड़िया के नाम से कॉल आया। कॉलर ने बताया कि वह रजिस्ट्री ऑफिस में है और बैंक नहीं आ सकता, इसलिए वाट्सएप पर कृष्णा बिल्डर्स के लेटरपैड में एनईएफटी डिटेल भेज रहा है। उस आधार पर 17.52 लाख रुपए ट्रांसफर करने का अनुरोध किया गया। चिट्ठी देखकर आशुतोष ने सरफराज अंसारी (राजस्थान निवासी) के खाते में राशि भेज दी। करीब 15 मिनट बाद असली सुनील तापड़िया का फोन आया, तब ठगी का पता चला।

जांच में खुलासा हुआ कि ठगों ने इंटरनेट पर बैंक के पुराने मैनेजर कार्तिक का नंबर खोजा और उन्हें कॉल किया। कार्तिक ठगों को पहचान नहीं पाए और नए मैनेजर को सुनील के बारे में जानकारी दे दी। इसी विश्वास का फायदा उठाकर ठगों ने योजना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई