सीएम विष्णुदेव साय ने मिनी माता जी को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर स्थित अपने निवास पर छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनी माता जी की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सीएम ने कहा कि मिनी माता जी का जीवन नारी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संकल्प लिया कि हम उनके आदर्शों को अपनाकर एक समृद्ध और समावेशी छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे।





