पंडरिया में कॉलेज जाने वाली बेटियों के लिए अब 8 बसों की निःशुल्क सुविधा

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की बेटियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क बस सेवा मिलेगी। यह सुविधा आज से शुरू हो गई है।

विधायक भावना बोहरा ने बताया कि पहले केवल 3 बसें चल रही थीं, लेकिन अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के हाथों 5 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर जोड़ा गया है। अब कुल 8 बसें कवर्धा, पिपरिया, सहसपुर लोहारा, पांडातराई और पंडरिया महाविद्यालय तक बेटियों को सुरक्षित और मुफ्त यात्रा कराएंगी।

इन बसों का विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में पहुंचने पर बेटियों और परिजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने कहा कि लक्ष्य है कि इस सेवा से 1000 से ज्यादा बेटियां लाभ उठाएं और पढ़-लिखकर आत्मनिर्भर बनें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button