रायपुर में महादेव घाट पर संस्कृत दिवस का आयोजन

रायपुर: महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर मंदिर परिसर में संस्कृत भारती ने श्रावणी पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर संस्कृत दिवस मनाया। वर्ष 1969 से यह दिवस संस्कृत भाषा और साहित्य की समृद्ध परंपरा को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

कार्यक्रम में शोभायात्रा, गीत, प्रतियोगिताएं, रंगोली, चित्रकला और साहित्यिक गतिविधियां हुईं। इस मौके पर डॉ. लूनेश कुमार वर्मा, डॉ. व्यास नारायण आर्य, डॉ. बहुरन सिंह पटेल, राजेश सिंह राजपूत, खुमेंद्र साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वक्ताओं ने संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल प्राचीन नहीं, बल्कि आधुनिक और सर्वस्वीकार्य भाषा है, जो भारतीय संस्कृति की एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि संस्कृत सीखना कठिन नहीं है, बस थोड़े प्रयास और अभ्यास की जरूरत है।

पूरे कार्यक्रम का संचालन संस्कृत में हुआ और मंदिर में आए दर्शनार्थी भी इसे सुनकर आनंदित हुए। संस्कृत भारती का लक्ष्य है कि संस्कृत को आम बोलचाल की भाषा बनाया जाए, ताकि यह हर वर्ग के जीवन में फिर से जीवंत हो सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई