रक्षाबंधन पर बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सुरक्षा के लिए जताया आभार

कवर्धा। रक्षाबंधन के अवसर पर पंडरिया थाना परिसर में भावनाओं से भरा नजारा देखने को मिला। सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिकाएं और छात्राएं यहां पहुंचीं और थाना प्रभारी नितिन तिवारी सहित सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।
बहनों ने विधिवत आरती उतारी, तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र व सुरक्षित जीवन की कामना की। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों का आशीर्वाद लिया और भरोसा दिलाया कि वे समाज की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
यह पहल इस बात की मिसाल बनी कि रक्षाबंधन सिर्फ घर-परिवार का त्योहार नहीं, बल्कि यह रक्षकों के प्रति सम्मान और प्यार जताने का भी दिन है।





