Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सलमान खान ने की इको फ्रेंडली गणपति की अपील, इवेंट में थिरकते और गाते हुए दिया खास संदेश..

सलमान खान अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने और उनमें जागरुकता फैलाने में माहिर हैं। भाईजान जब अपने अंदाज में कुछ अपील करते हैं तो लोग भी उसे मानने पर मजबूर हो जाते हैं। इसका ताजा नमूना मुंबई में दिव्याज फाउंडेशन की तरफ से आयोजित एक इवेंट में देखने को मिला। दरसअसल, गणेश चतुर्थी आने वाला है। ऐसे में दबंग खान ने लोगों से पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इको फ्रेंडली तरीके से त्योहार को मनाने की अपील की। इतना ही नहीं इवेंट में सलमान ने जोरदार डांस किया और सुरों से समां बांधते भी नजर आए-

दिव्याज फाउंडेशन की तरफ से आयोजित इवेंट में सलमान खान ने अपनी बहन अलवीरा के साथ शिरकत की। इसके अलावा इवेंट में सोनू निगम और अमृता फडणवीस भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों से ये अपील करने का था कि वह गणेश चतुर्थी को इको फ्रेंडली तरीके से मनाए। इस दौरान सलमान खान ने अपने मस्तीभरे अंदाज से लोगों को ये खास मैसेज दिया और अपने डांस और गाने से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में सलमान खान ने अपने अंदाज में लोगों को संदेश दिया, ‘अभी गणेश चतुर्थी आने वाली है। हम सब लोगों को इको फ्रेंडली गणेश चाहिए। हमारे परिवार में जब हम गणेश जी लाते हैं तो इको फ्रेंडली ही लाते हैं ताकि इससे बीएमसी और पुलिस को वो 14 दिन कोई परेशानी नहीं हो। इको फ्रेंडली गणेश लाओ और उनका अपनी बिल्डिंग या घर में ही विसर्जन करो।’

इस खास संदेश के साथ ही सलमान खान ने लोगों को भरपूर मनोरंजन भी किया। सुपरस्टार ने स्टेज पर अपनी फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ का पॉपुलर गाना ‘आते जाते जो मिलता है’ गाया। सलमान के गाने पर बच्चे और पूरा क्राउड हूटिंग करने पर मजबूर हो गया। हालांकि, यह मनोरंजन सिर्फ गाने तक ही सीमित नहीं रहा। सलमान खान को स्टेज पर अपना जलवा बिखेरते भी देखा गया।

सलमान खान ने अपनी साल 2009 की सुपरहिट फिल्म ‘वॉन्टेड’ के गाने ‘मेरा ही जलवा’ पर दिल खोलकर डांस किया। सलमान के डांस ने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। साथ ही पूरा कमरा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद बच्चों ने गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाए और इको फ्रेंडली गणपति की स्थापनी की शपथ ली।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई